झाबुआ

कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा बच्चों को 2 बूंद जिंदगी की पिलाकर किया “पल्स पोलियो अभियान” का शुभारंभ

रिपोर्ट- मुकेश परमार (भीलीभाषा )

  • कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा बच्चों को 2 बूंद जिंदगी की पिलाकर किया “पल्स पोलियो अभियान” का शुभारंभ
    {“remix_data”:[],”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

झाबुआ 23 जून 2024। केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा जिला अस्पताल झाबुआ में 21 बच्चो को दो बून्द जिंदगी की यानी पोलियो ड्रॉप पिला कर पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ किया।
पल्स पोलियो अभियान 23 जून से 25 जून तक चलाया जाएगा। जिले में यह अभियान कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में चलाया जा रहा हैं। पूरे जिले में 1046 पोलियो टीम के द्वारा बूथ स्तर एवं घर घर जाकर जीरो से 5 वर्ष के 2 लाख 4 हजार बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी।
मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा जिला अस्पताल झाबुआ में पोषण पुनर्वास केंद्र, बाल गहन चिकित्सा इकाई एवं एकीकृत उपचार केन्द्र (हीमोग्लोबिनोपैथी, सिकल सेल/थैलेसीमिया एवं हीमोफिलिया) का निरीक्षण किया कर मरीजों से बातचीत कर उनका स्वास्थ्य जाना। उनके द्वारा कहा गया कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है। इसके लिए हमें बच्चों के साथ उनकी माताओं का भी ख्याल रखना होगा। माता यदि स्वस्थ होगी तो बच्चा भी स्वस्थ होगा। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के साथ उनकी माताओं के लिए भी पोषण आहार की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही सिकल सेल के मरीजों के लिए ब्लड की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल, सिविल सर्जन डॉ एमएल मालवीय, आरएमओ डॉ सावन सिंह चौहान, डीपीएम आरआर खन्ना, सिकल सेल नोडल डॉ संदीप चोपड़ा, श्री कैलाश चरपोटा, मीडिया प्रभारी श्री प्रेम डेनियल, अस्पताल मैनेजर श्री अखिलेश बघेल, भारत बिलवाल स्टीवर्ड सुनील कानूनगो एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
क्रमांक

SMS News (भीली भाषा)

मुकेश परमार SMS NEWS के प्रधान संपादक है , मुकेश परमार सुदर्शन न्यूज़, APN NEWS, दैनिक अख़बार मे सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है...

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!