झाबुआ जिले की माटी में जन्में, शेर सिंह भूरिया बने पुलिस अधीक्षक

@पुनितजोशी🖊️
म.प्र.शासन गृह विभाग द्वारा 27 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी)और सहायक सेनानी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी)और उप सेनानी के पद पर पदस्थ किया है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक बने शेर सिंह भूरिया।

वर्तमान में शेर सिंह भूरिया उप पुलिस अधीक्षक, अजाक जिला रतलाम में पदस्थ की पदोन्नति पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज, इन्दौर में पद-स्थापना हुई हैं।
झाबुआ जिले में श्री नाहर सिंह जमादार के पौत्र एवं श्री रामसिंह भूरिया (सेवा निवृत्त डीएसपी)के सबसे छोटे पुत्र,शेर सिंह भूरिया का पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज, इन्दौर में पदस्थ होना ज़िले के लिए गौरव की बात है।
अपने पिता से प्रेरित होकर पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने के बाद इनकी पहली पद-स्थापना 1अप्रेल 1998 सीतामऊ, मन्दसौर, पहली पदोन्नति बतौर टीआई – 31दिसंबर 2007, दूसरी पदोन्नति डीएसपी अगस्त 2013 में तथा तीसरी पदोन्नति -पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजाक इंदौर रेंज में हुआ। उनके पदोन्नत होने पर परिवारजनों एवं मित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

देखिये पूरी सूची कहा हुई किसकी पदोन्नति, किसको कहा किया गया पदस्थ।

