Politics news

आ सकता है चौकाने वाला नाम- क्या नए जिलाध्यक्ष से भाजपा को मिल सकती है नयी किरण या अजेय रहने की ताकत….?

@मुकेश परमार (भीलीभाषा )

राज्य में अगले 1 या 2 दिन में कुल 60 में से करीब 50 जिले के अध्यक्ष की घोषणा किए जाने की तैयारी…..

झाबुआ। शुक्रवार को झाबुआ के सर्किट हाउस पर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए अपेक्षित नेताओं के साथ रायशुमारी की गई थी। जिलाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिएचुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सत्येंद्र भूषण और चुनाव प्रभारी के रूप में पंकज जोशी झाबुआ पहुंचे थे। प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष के लिए कुल 5 नामो का पैनल तैयार किया गया है। सर्किट हाउस परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नेताओ और कार्यकर्ताओ ने अपनी पार्टी के नए कप्तान को चुनने के लिए बड़ी संख्या में अपना डेरा जमा रखा था। वही राज्य में जिला अध्यक्षों पर भी सबकी नजर है,संभावना जताई जा रही है कि अगले 1 या 2 दिन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएंगी। राज्य में भाजपा के 60 जिलाध्यक्ष बनाए जाना है, इसके लिए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी और संगठन द्वारा तय की गई भूमिका के मुताबिक जिला अध्यक्षों के चयन में रायशुमारी कर चुके है। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष का काम मंडल अध्यक्ष से बिल्कुल अलग होता है,सीनियर या अनुभवी व्यक्ति पार्टी के लिए बेहतर होता है। यही वजह है कि शायद इस पद के लिए युवा के बजाए अनुभवी को तरजीह दी जा सकती है।

हो सकता है 10 फीसदी जिलों में इस बार महिला चेहरा को अवसर देने का प्रयोग……………..
भाजपा जिला अध्यक्षों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में रायशुमारी हो गई है। इसमें चुनाव अधिकारियों द्वारा रायशुमारी में आने वाले सांसद, विधायक और अन्य प्रतिनिधियों से मौखिक की बजाय लिखित में अपना पसंदीदा नाम लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन के कुल 60 जिले में से करीब 50 के अध्यक्ष की घोषणा अगले 1 या 2 दिन में किए जाने की तैयारी है। शेष जिले,जिनके जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 1 से 2 वर्ष या इससे कुछ अधिक हुआ है उनमें अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार मंथन किया जा रहा है। हालांकि जिले में आम सहमति बनी तो अध्यक्ष बदला भी जा सकता है। इसके अलावा पार्टी 60 जिले में से 10 फीसदी जिलों में इस बार महिला चेहरा को अवसर देने का प्रयोग कर सकती है,पर यह निर्णय आम सहमति से लिया जाएगा।


आ सकता है चौकाने वाला नाम- क्या नए जिलाध्यक्ष से भाजपा को मिल सकती है नयी किरण या अजेय रहने की ताकत….?
भाजपा अपनी शैली नुसार जिले में एकदम नए चेहरे पर अपनी मोहर लगाकर अप्रत्याशित निर्णय लेकर सभी को चौका भी  सकती है । भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओं को संगठन में स्थान देने की तैयारी में है,बूथ समितियों में इसका पालन भी किया गया है। राज्य में महिलाओं की सत्ता और संगठन में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशें जारी है,यही कारण है कि राज्य से राज्यसभा में भी तीन महिला सांसद है। महिला नेत्री की बात करे तो किरण शर्मा,संगीता सोनी और सुनीता पंवार आदि के नाम रेस में शामिल है। यदि महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है,कोई भी महिला नेत्री पर भाजपा अपनी मोहर लगा सकती है । ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष की रेस में प्रमुख नाम अजय पोरवाल,वर्तमान जिलाध्यक्ष भानु भूरिया,बबलू सकलेचा,सत्येंद्र यादव,गौरव खंडेलवाल ,विजय चौहान,ओपी राय और कमलेश दातला आदि भी है। जब हमारी टीम ने कार्यकर्ताओ से इस बारे में चर्चा की तो नाम न छापने की शर्त में उन्होंने बिलकुल मंद आवाज में हमें बताया कि यदि रुपया चला तो चरित्रहीन या माफिया और यदि रुपया नहीं चला तो संगठन के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित कार्यकर्ता को इस पद से नवाजा जा सकता है या भानु भूरिया को फिर से दोहराया भी जा सकता है। कुछ कार्यकर्ताओ ने बताया कि यदि महिलाओं की सत्ता और संगठन में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशें जारी है तो महिला नेत्री पर भाजपा अपनी मोहर लगा सकती है। यदि ऐसा होता है तो फिर सभी पुरुष उम्मीदवारों के सारे दावे धरे के धरे रह जाएंगे या यह भी कह सकते है उनके दिल के अरमान आंसुओ में बह जाएंगे। पार्टी के नए कप्तान का नाम तो,आने वाले नए वर्ष के पहले सबके सामने आ ही जायेगा ।


अभी एक-दो दिन का समय और लगेगा………………..
प्रदेश भाजपा कार्यालय में दिनभर जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों के आने का सिलसिला चलता रहा। जिलों में भेजे गए चुनाव अधिकारियों ने रायशुमारी के बाद जिन नामों का पैनल तैयार किया है,उन सभी के लिफाफे प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। ज्यादातर जिलों में  पैनल की स्क्रूटनी कर नाम चयनित करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है,उसके बाद ही जिलाध्यक्षों का एलान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन के कुल 60 में से करीब 50 जिले के अध्यक्ष की घोषणा अगले 1 या 2 दिन में तक किए जाने की तैयारी है। शेष जिले,जिनके जिला अध्यक्ष का कार्यकाल 1 से 2 वर्ष या इससे कुछ अधिक हुआ है उनमें अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार मंथन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्षों की घोषणा में अभी एक-दो दिन का समय और

SMS News (भीली भाषा)

मुकेश परमार SMS NEWS के प्रधान संपादक है , मुकेश परमार सुदर्शन न्यूज़, APN NEWS, दैनिक अख़बार मे सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है...
Back to top button
error: Content is protected !!