आरती भानपुरिया को महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी…..


आरती भानपुरिया को महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी की मिली बड़ी जिम्मेदारी.
झाबुआ।संजय जैन।झाबुआ रतलाम लोकसभा मतदान की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है मध्य प्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। मध्य प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा सभी सीटों पर कमल खिलाने के लिए लोकसभा प्रभारी बहनों की नियुक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा व भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति पर मंगलवार को की गयी।
भाजपा को मजबूत बनाने की बड़ी प्रमुख जिम्मेदारी दी गयी…..
झाबुआ से भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया को लोकसभा झाबुआ रतलाम की जिम्मेदारी दी गई। आपको बता दें कि भाजपा नेत्री भानपुरिया ने पूर्व में महिला मोर्चा झाबुआ जिला अध्यक्ष रहते हुए 2018 में विधानसभा चुनाव, लोकसभा एवं थांदला नगर परिषद चुनाव में प्रभारी व सहप्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया था। एक बार फिर से इनको 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए झाबुआ रतलाम सीट पर प्रभारी बनाकर भाजपा की ओर से झाबुआ रतलाम लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में नारी कमल शक्तियों के साथ मिलकर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने की बड़ी प्रमुख जिम्मेदारी दी गयी हैं।


फ़ोटो-आरती भानपुरिया