वन नेशन-वन राशन योजना


वन नेशन-वन राशन योजना के तहत किया मोबाइल फीडिंग व इ-केवाईसी अनिवार्य-बच्चों के नहीं लग रहे अंगूठे………..
5 लाख सदस्यों की इ-केवाईसी नहीं,27 हजार से अधिक सदस्यों की मोबाइल फीडिंग भी बाकी-अगले महीने से बंद होगा राशन………
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन। खाद्य विभाग ने वन नेशन-वन राशन योजना के तहत प्रत्येक परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड में सभी सदस्यों का इ-केवाईसी कराया जा रहा है। जिले में 2 लाख 24 हजार 455 पात्र परिवारों के 11 लाख सदस्य हैं। इसमें 9 लाख 84 हजार पात्र परिवारों ने मोबाइल नंबर फीड करा लिए हैं। शेष 1 लाख 16 हजार परिवारों का फीड करना बाकी है। 11 लाख सदस्यों में से 6 लाख 56हजार सदस्यों की इ.केवायसी पूरी हो गई है। शेष 4 लाख 44 हजार से अधिक सदस्यों की इ-केवाईसी नहीं हुई है। ऐसे सदस्यों की इ-केवायसी के लिए फरवरी तक समय दिया गया है। इ-केवायसी नहीं कराने वालों को अगले माह से राशन से वंचित होना पड़ा सकता है। इसके लिए निर्धारित समय पर राशन दुकान पर हितग्राही पहुंचकर अपना इ-केवायसी कराएं। वन नेशन- वन राशन कार्ड की पात्रता से हो जाएंगे बाहर,राशन दुकानों पर लिस्ट चस्पा की गई। मामले में लापरवाह सेल्समैनों पर भी होगी कार्रवाई के लिए कहा गया है।

शासन को लिस्ट भेजी जाएगी………………
पीओएस मशीनों में ज्यादातर बच्चों के अंगूठे मैच नहीं हो रहे। इ-केवाईसी के दौरान कई बुजुर्गों को भी अंगूठा मैच नहीं होने की शिकायत है। जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल ने बताया कि ऐसे सदस्यों के लिए सेल्समैनों से लिस्ट मांगी है। इसकी जानकारी शासन को भेजी जाएगी। बच्चों और ऐसे सदस्य जिनका अंगूठा मैच नहीं हो रहा है। शासन को लिस्ट भेजी जाएगी। शासन के गाइड लाइन पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मेघनगर ब्लाक फिसड्डी,पेटलावद सबसे आगे……………………
इ.केवाईसी कराने में मेघनगर ब्लाक पीछे चल रहा है। इस ब्लाक में अभी 54.17 प्रतिशत परिवारों की ही केवाईसी हो सकी है। अब तक सबसे अधिक पेटलावद ब्लाक में प्रक्रिया पूरी की गई है। नगरीय क्षेत्र में नगर निगम में 88.74 फीसदी परिवारों की इ-केवाईसी पूरी हो गई है।
मोबाइल फीडिंग प्रतिशत ………………
-पेटलावद 97.33
-थांदला 96.72
-मेघनगर 95.8
-झाबुआ 95.21
-राणापुर 93.97
-रामा 91.85
——————
प्रतिशत 90.17
——————
इ-केवाईसी प्रतिशत ………………
-पेटलावद 88.74
-राणापुर 73.86
-झाबुआ 73.58
-थांदला 68.98
-रामा 55.98
-मेघनगर 54.17
—————–
प्रतिशत 56.92
——————-
डेडलाइन दी है……………………
वन नेशन-वन राशन योजना के तहत राशन लेने वाले प्रत्येक परिवार में किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर की फीडिंग जरूरी है। आधार सभी सदस्यों को अनिवार्य किया गया है। इ-केवाईसी के लिए फरवरी तक डेडलाइन दी गई है। इ-केवायसी नहीं कराने वाले प्रत्येक सदस्यों की लिस्ट राशन दुकानों पर चस्पा की गई है। सेल्समैनों को इ-केवाईसी और मोबाइल फीडिंग कार्य के लिए निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरते जाने पर सेल्समैनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
…………….संजय पाटिल-जिला आपूर्ति अधिकारी,झाबुआ


फोटो०१-:संजय पाटिल-सहायक आपुर्ति अधिकारी-डीएसओ,झाबुआ
फोटो०२/०३
००००००००००००००००००