झाबुआ

प्रलोभन वाले लिंक, वीडियो आदि पर न करें क्लिक …

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन।

प्रलोभन वाले लिंक, वीडियो आदि पर न करें क्लिक………………….

साइबर ठगी का शिकार हुए हैं तो 10 मिनट के अंदर करें फोन,बच सकते हैं लुटने से………………

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन। बढ़ती आधुनिकता की दौड़ में इंटरनेट की आदत सुविधा के साथ समस्याएं भी पैदा कर रही है। सबसे ज्यादा साइबर अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसमें सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं,लेकिन यदि आप जागरूक हैं तो इस ठगी से बचा भी सकता है। आपको केवल 10 मिनट के अंदर पुलिस को फोन लगाना होगा। आपके खाते से उड़ाई गई रकम जिस आईडी से दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है, हेल्पलाइन संबंधित बैंक या ई-साइट्स को अलर्ट मैसेज भेजगी और फिर रकम होल्ड पर चली जाएगी।

10 मिनट के अंदर करें फोन,बच सकते हैं लुटने से………………
जानकारी के अनुसार साइबर ठगी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर पोर्टल बनाया गया है। टोल फ्री नंबर 1930 जारी किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 155260 पर भी फोन कर सकते हैं। इन दोनों ही नंबर पर आमजन को 24 घंटे शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। जिस भी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हुई है वह इस टोल फ्री नंबर पर 10 मिनट के अंदर कॉल कर दे तो उनकी रकम वापस लौटने की उम्मीद बढ़ जाती है।

प्रलोभन वाले लिंक, वीडियो आदि पर न करें क्लिक………………….
वर्तमान में प्रलोभन भरे लिंक या वीडियो के माध्यम से साइबर ठगी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ठगों के इसी प्रलोभन में आकर लोग लिंक या वीडियो पर क्लिक करते हैं और उसके जाल में फंस जाते हैं। पुलिस अधिकारियों कहना है कि साइबर ठगी से बचने के लिए मोबाइल पर आने वाले इन अनावश्यक लिंक, वीडियो पर क्लिक न करें।

फर्जी अकाउंट बना मांग रहा रुपए…….
कृष्ण कुमार ओझा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें उनका कहना है कि किसी ने उनके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली है और वह परिचितों को मैसेज कर रुपयों की मांग कर रहा है। इस प्रकार के मामले आए दिन सामने आते हैं। हालही में साइबर ठगों ने छतरपुर में एसपी रहे अमित सांघी की फर्जी आईडी बनाई थी। इसके पहले सागर के पूर्व कलेक्टर दीपक सिंह की भी फर्जी आइडी का मामला सामने आया था।

सतर्कता जरूरी……………………….
साइबर ठगी टेक्नोलॉजी के कारण नहीं बल्कि लोगों की गलती से होती है। राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर पर ठगी होने के बाद 10 मिनट के अंदर फोन कर रकम लौटने की उम्मीद होती है,लेकिन यदि लोग पहले ही सतर्क रहें और प्रलोभन,अनावश्यक लिंक, कॉल पर जानकारी न दे तो वे ठगी का शिकार ही नहीं होंगे।
….पद्म विलोचन शुक्ल- पुलिस अधीक्षक झाबुआ

फोटो०१-पद्म विलोचन शुक्ल-पुलिस अधीक्षक,झाबुआ
फोटो०२/०३-
०००००००००००००००००००००००

रमजान में रोजेदारों के लिए खजूर से इफ्तार रोजा खोलना सुन्नत ………………

खजूर 100 से 300 रुपए किलो तक …………………..

झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन। रमजान में रोजेदारों के लिए खजूर से इफ्तार रोजा खोलना सुन्नत है। इसलिए बाजार में विभिन्न वैरायटी की खजूर की डिमांड है। पांच देशों की खजूर बिकने के लिए पहुंची है,जिसमें मक्का,मदीना,इंडोनेशिया,इरान, इराक सहित अन्य विदेशी खजूर शामिल हैं। इस साल सामान्य पिंड खजूर की कीमत में भी बढ़ोतरी होने से खजूर 100 रुपए किलो तक बाजार में बिक रही है।

रमजान में इसलिए खजूर की मांग…………………..
रमजान में सहरी और इफ्तार के समय खजूर खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। खजूर में मौजूद अमीनो एसिड,ग्लूकोज,फॉस्फोरस,मिनरल,आयरन,कैल्शियम की भरपूर मात्रा से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसलिए रोजेदारों को इफ्तार और सहरी के समय खजूर का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।

खजूर 100 से 300 रुपए किलो तक …………………..
सामान्य खजूर 100 रुपए तो स्पेशल खजूर के भाव 300 रुपए किलो तक है। लोग कमियां   ,अजवा और मक्का की खजूर अधिक पसंद करते है। क्योंकि खजूर के अंदर प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है,इसलिए सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है ताकि शरीर में ताकत और ऊर्जा बनी रहे।

बाजार में मंदी का असर व्यापारी चिंतित……………….
 क्षेत्र में इस समय मंदी होने से इसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। बाजार जहां रमजान माह में गुलजार नजर आता था,इस समय लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ही कम खरीदी कर रहे है। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल से भी कम खरीदारी हो रही है। 14 दिनों के बाद ईद का त्योहार है, लेकिन बाजार में खरीदारों की भीड़ कम है,ऐेसे में व्यापारी भी चिंतित नजर आ रहे है।

फोटो ०४/०५-
०००००००००००००००००००००००

SMS News (भीली भाषा)

मुकेश परमार SMS NEWS के प्रधान संपादक है , मुकेश परमार सुदर्शन न्यूज़, APN NEWS, दैनिक अख़बार मे सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है...

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!