पुण्य सप्तमी प्रसंगे पाटण में होगा त्रिदिवसीय महोत्सव

SMS NEWS Live=========================झाबुआ से -मुकेश परमार- की रिपोर्ट=========================गुजरात के पाटण नगर में सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैनाचार्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सूरिश्वर महाराजा के प्रशिष्य युग प्रभावक पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर महाराजा के देवलोक गमन की द्वितीय वार्षिक पुण्य तिथि निमित्त पुण्य सप्तमी महोत्सव प्रसंगे त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराज के शिष्य रत्न एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर जी महाराज , आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्न सूरिश्वर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्र रत्न विजय जी महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण के द्वारा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा , महोत्सव के प्रथम दिन के कार्यक्रम में राजनगर में होने वाले आत्मोद्धार ( सामुहिक दिक्षा ) के मुमुक्ष रत्नों की भव्य शोभायात्रा , मुमुक्ष रत्नों का बहुमान , पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पुजा , परमात्मा की अंगरचना एवं भक्ति भावना | द्वितीय दिन में भक्तामर स्तोत्र सहित गुरु स्मरण पाठ , गुरु गुणानुवाद , जयन्तसेन सूरी अष्ट प्रकारी पूजन , परमात्मा की अंगरचना एवं भक्ति भावना के साथ पूण्य सम्राट गुरुदेव की भव्य आरती ,| तृतीय दिन में सामुहिक सामायिक , राजेंद्र सूरी अष्ट प्रकारी पूजन , परमात्मा की अंगरचना एवं भक्ति भावना | पुण्य सप्तमी के त्रिदिवसीय कार्यक्रम में जनसेवा जीवदया ओर अनुकंपा आयोजन के साथ पाटण नगर के 107 जिनालय के पुजारी एवं कर्मचारियों का राशन सामग्री से बहुमान किया जायेगा , जिनालय एवं गुरु मंदिर में दोनों समय शहनाई वादन और सुप्रसिद्ध संगीत पार्टी मन मघुकर ग्रुप द्वारा संगीत के सुरों से गुरु भक्ति मय वातावरण होगा , | महोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए त्रिस्तुतिक जैन संघ पाटण सहित पाटण नगर के अनेक जैन संघ एवं अन्य समाज के लोगों द्वारा भव्य तैयारी की जा रही है , | महोत्सव के आयोजन में लाभार्थी होंगे पाटण त्रिस्तुतिक संघ सहित स्थानीय एवं अनेक नगरों के गुरु भक्त | गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर महाराजा की द्वितीय वार्षिक पुण्य तिथि की स्मृति में पूण्य सप्तमी का आयोजन भारत के विभिन्न नगरों में एवं मुख्य आयोजन गुरुदेव के समाधि स्थल राजस्थान के भाण्डवपुर तीर्थ में ,26 अप्रैल को होगा]]>