कही गुमान का गुमान तो नही ले डूबा उन्हें-आमजन

झाबुआ।ब्यूरो चीफ-संजय जैन।

रतलाम लोकसभा चुनाव-भाजपा ने लगाया महिला प्रत्याशी पर दांव – भाजपा में उम्मीदवारी हेतु आधा दर्जन से ज्यादा नाम थे…..
रतलाम लोकसभा सीट पर हुआ बड़ा अकल्पनीय फेर बदल,कही गुमान का गुमान तो नही ले डूबा उन्हें-आमजन…
झाबुआ।लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। देश में आम चुनाव की आचार संहिता 12 मार्च के बाद लग सकती है। प्रशासन सहित राजनीतिक पार्टियां भी तैयारी में जुट गई हैं। इसके साथ ही दोनो ही प्रमुख पार्टियां के अपनी अपनी लोकसभा टिकट के लिए दावेदार भी सक्रिय हो गए थे। रतलाम लोकसभा सीट हेतु भाजपा के आधा दर्जन नेता टिकट के लिए दौड़ लगा रहे थे।इस सीट पर अंततःभाजपा ने महिला पर अपना दांव खेल दिया है।
29 लोकसभा सीट में से 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित …………………..
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कल भाजपा ने देशभर से कुल 195 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमे प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीट में से से 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। गौरतलब है कि भाजपा ने रतलाम लोकसभा सीट पर महिला पर दांव खेला है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने इस बार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के चलते इस सीट से महिला प्रत्याशी को उतारा है। जबकि कांग्रेस का पूरा जोर उनके पुराने प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पर है।
खेला भाजपा ने रतलाम लोकसभा सीट पर महिला पर दांव …………………..
भाजपा ने पिछली बार की तरह रतलाम लोकसभा सीट पर इस बार भी अकल्पनीय पैराशूट उम्मीदवार अलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह को उतार दिया है। वे वन,पर्यावरण एवं अनुसूचित जाति मंत्री और अलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान की धर्मपत्नी है। गौरतलब है कि रतलाम लोकसभा चुनाव के संयोजक अलीराजपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह है और यह लोकसभा सीट भी अलीराजपुर जिले के प्रत्याशी को ही मिली है।

इन सीटों पर भाजपा ने किया बड़ा उलट फेर …………..
गुना सीट से ज्योतिराज सिंधिया तो विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे। मुरैना, ग्वालियर, सीधी, जबलपुर,होशंगाबाद,विदिशा, भोपाल और रतलाम लोकसभा सीट पर अकल्पनीय उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान को उतार कर भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर किया है।
***बॉक्स ख़बर***
कही गुमान का गुमान तो नही ले डूबा उन्हें-आमजन….
जब इस अकल्पनीय उलट फेर पर सांझा लोकतंत्र टीम ने नगर की जनता की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो लोगो ने बताया कि भाजपा में उम्मीदवार कोई भी हो लेकिन चुनाव तो चिन्ह के सहारे ही जीता जाता रहा है। जो हमने पिछले लोकसभा चुनाव में देखा भी है। कुछ लोगो ने चटखारे लेते हुए बताया कि हमारे सांसद तो एक अधिकारी की तरह नेतागिरी करते है।वे सिर्फ वातानुकूलित कक्ष में बैठकर ही जनता के हाल चाल शायद ले लेते है,लगता है गुमान का यही गुमान उन्हें शायद ले डूबा। कुछ लोगों का कहना था कि भाजपा ने तो यह कांग्रेस को सीधे वॉकओवर दे दिया है,ऐसा प्रतीत हो रहा है।
*** बॉक्स ख़बर ***

मप्र लोकसभा चुनाव भाजपा उम्मीदवार की लिस्ट…………..
रतलाम-अनीता चौहान
विदिशा-शिवराज सिंह चौहान
गुना-ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर-भारत सिंह कुशवाहा
भोपाल-आलोक शर्मा
मुरैना-शिवमंगल सिंह तोमर
जबलपुर-आशीष दुबे
होशंगाबाद-दर्शन सिंह चौधरी
भिंड-संध्या राय
सागर-श्रीमती लता वानखेड़े
टीकमगढ़ -वीरेंद्र खटीक
दमोह -राहुल लोधी
खजुराहो-वीडी शर्मा
सतना-गणेश सिंह
रीवा-जर्नादन मिश्र
सीधी-डॉ.राजेश मिश्रा
शहडोल-हिमाद्री सिंह
मंडला-फग्गन सिंह कुलस्ते
देवास-महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर-सुधीर गुप्ता
खरगोन-गजेंद्र पटेल
खंडवा-ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल-दुर्गादास उइके
फोटो02-: अनीता नागर सिंह चौहान-प्रत्याशी रतलाम लोकसभा सीट
फोटो02-: गुमानसिंह डामोर-रतलाम सांसद
००००००००००००००००००००००००००