Newsझाबुआधार्मिक

सोशल मीडिया पर फ्रॉड का नया ट्रेंड-प्रसाद,दर्शन का लिंक भेज ठग रहे साइबर अपराधी..

प्रसाद के नाम पर 51 रुपए और मंदिर में दान के लिए क्यूआर कोड करवा रहे स्कैन-जिले में हजारों फर्जी मैसेज हुए वायरल………………

झाबुआ। देशभर में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है। लोग मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आतुर है। उनकी इस आतुरता का फायदा सायबर अपराधी उठा रहे हैं। व्हाट्सएप से वीआईपी दर्शन के लिंक भेज रहे हैं।

आया है राम नाम पर फ्रॉड का नया लिंक …………………………..

सोशल मीडिया पर राम नाम पर फ्रॉड का नया लिंक आया है। इसमें प्रसाद के नाम पर 51 रुपए और वीआईपी दर्शन के नाम लोगों के मोबाइल पर लिंक भेजा जा रहा है। व्हाट्सएप से वीआईपी दर्शन के लिंक भेज रहे हैं। इसमें राम जन्म भूमि गृह संपर्क अभियान वीआईपी दर्शन बुक करने का लिंक लोगों के व्हाट्सएप पर आया हैं। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का डेटा चोरी हो रहा है। इसके बाद एक मैसेज आता है कि आपके दर्शन बुक हो गए हैं। इसके साथ ही एक क्यूआर कोड भी आ रहा है। इसके नीचे लिखा आ रहा है कि आप भगवान राम के मंदिर के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन कर दान करें। शनि मंदिर क्षेत्र निवासी रितेश ने बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर वीआईपी दर्शन का मैसेज आया था। उसने क्लिक किया तो लिखा आया कि दर्शन बुक हो गए हैं। मंदिर के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर दान करें। उसे लगा की यह लिंक फर्जी है। इसलिए उसने मैसेज व नंबर दोनों ही डिलीट कर दिए।

पूरी तरह से फर्जी है ……………….

घर पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रसाद पहुंचाने को लेकर लिंक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें प्रसाद के नाम पर लोगों से 51 रुपए मांगे जा रहे हैं। यह प्रसाद कैसे पहुंचेगा इसका कहीं भी लिंक में जिक्र नहीं है। राम जन्म भूमि तीर्थ से इस तरह कोई भी प्रसाद या दर्शन के नाम पर चंदा नहीं लिया जा रहा है। इंस्टाग्राम,फेसबुक और व्हाट्सएप पर इस तरह के फर्जी मैसेज आ रहे हैं। जिले में हजारों फर्जी मैसेज वायरल हुए है। लोगों से अपील है कि यह पूरी तरह से फर्जी है। इन पर क्लिक न करें। इससे बैंक खाता भी खाली हो सकता है।

SMS News (भीली भाषा)

मुकेश परमार SMS NEWS के प्रधान संपादक है , मुकेश परमार सुदर्शन न्यूज़, APN NEWS, दैनिक अख़बार मे सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है...

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!