झाबुआ
8 दिन बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार….


कांग्रेस ने न तो बुआ को मुख्यमंत्री बनने दिया और ना ही भैया को-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव………..
अब 400 पार का नारा भूल गए- डॉ.विक्रांत भूरिया……………………
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए अब 8 दिन ही शेष बचे है। ऐसे में नेताओं ने प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली है। खास बात है कि कांग्रेस और भाजपा में युवा कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लाने की उम्मीद है। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करने में नेता प्रयास कर रहे है।
अब 400 पार का नारा भूल गए……………….
गत 24 अप्रैल को रतलाम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के नामांकन पत्र जमा करने के दिन झाबुआ बस स्टैंड पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा,पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, सैलाना से कांग्रेस नेता हर्ष विजय गहलोत,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त,झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया,जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित झाबुआ,अलीराजपुर और रतलाम जिले से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चांदी के बढ़ते भाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासियों को चांदी से दूर कर दिया। 2014 के पहले चांदी के भाव 40-50 हजार रुपए हुआ करते थे और आज कीमत 90 हजार रुपए पर पहुंच गई है। झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि हमारा संविधान खतरे में है। हमें संविधान को बचाना है। पहले तो भाजपा के बड़े-बड़े नेता नारा लगा रहे थे कि 400 पार कर संविधान को बदल देंगे। ये नारा भाजपा के बड़े-बड़े नेता मंच से लगा रहे थे। लेकिन प्रथम व द्वितीय चरण के चुनाव के बाद से वे अब 400 पार का नारा बोलना भूल गए है। ये चुनाव युवा पीढ़ी का भविष्य तय करने वाला है।
कांग्रेस ने न तो बुआ को मुख्यमंत्री बनने दिया और ना ही भैया को………………..
वही 25 अप्रैल को भाजपा रतलाम संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कविता नागर सिंह चौहान के नामांकन पत्र जमा करने के दिन बस स्टैंड झाबुआ पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्त,मंत्री व रतलाम विधायक चेतन कश्यप,मंत्री व पेटलावद विधायक निर्मला भूरिया, मंत्री व आलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया सहित झाबुआ,आलीराजपुर और रतलाम जिले से भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि भाजपा ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस ने न तो बुआ को मुख्यमंत्री बनने दिया और ना ही भैया को। ऐसे में उनके लिए तालियां बजाओ, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई,तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजन,सीएम राइज स्कूल,आयुष्मान कार्ड योजना आदि का भी जिक्र किया।
भाजपा कई मंडल बनाकर साध रहे मतदाता…………..
भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र में कई मंडल बनाए है। हर मंडल के शक्ति केंद्र पर भाजपा की बैठक आयोजित होकर बूथ को साधा जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ग्रामीण क्षेत्र में सदन दौरा कर ग्रामीण क्षेत्र के हर शक्ति केंद्र पर पहुंचकर सीधे मतदाता से रूबरू हो रहे है।
सरकार बनती तो करते विकास के कार्य…………………
झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि अगर हमारी प्रदेश में सरकार बन जाती तो सुदूर सड़क के माध्यम से रोड बनाने का जो हमारा सपना था वह पहले ही पूरा हो जाता। लेकिन भाजपा के नेताओ ने ये नहीं कहा कि हम आदिवासी क्षेत्र में स्कूल बनाएंगे, दवाखाना बनाएंगे, रोड बनाएंगे और विकास के कार्य करेंगे।
फोटो ०१-:भाजपा प्रत्याशी कविता नागर सिंह चौहान
फोटो०2-:कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया



