लाड़ली बहना योजना- अनजाने में लाभ का परित्याग


लाड़ली बहना योजना-अनजाने में योजना के लाभ का परित्याग कर रहीं लाड़ली बहनाएं………………
414 महिलाओं ने लाभ का परित्याग किया………………
झाबुआ।संजय जैन,ब्यूरो चीफ। जिले में लाड़ली बहनाएं इस योजना के लाभ का परित्याग कर रही हैं। अब तक 414 महिलाओं ने लाभ का परित्याग किया है। लेकिन यह परित्याग वे स्वेच्छा से नहीं कर रहीं हैं बल्कि अनजाने में हो रहा है। भोपाल से महिलाओं से लाभ परित्याग के बारे में पूछा जाता है। महिलाएं स्पष्ट समझ नहीं पाती हैं और ओटीपी पूछने पर बता देती हैं, जिससे लाभ परित्याग श्रेणी में आ जाती हैं।
1 लाख 96 हजार 14 महिलाओं को मिला जनवरी में लाभ….
जिले में 1 लाख 96 हजार 14 महिलाओं को जनवरी माह में 24.5 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया गया है। प्रारंभ में जिले में 1 लाख 98 हजार 126 के करीब महिलाएं थीं और 25 करोड़ के करीब राशि उनके खातों में आती थी। बाद में विधानसभा चुनाव के पहले पोर्टल फिर से खोलकर शेष बची महिलाओं ने भी आवेदन किए और यह संख्या 2 हजार 112 से अधिक हो गई।
414 महिलाओं ने लाभ का परित्याग किया………………
इस दौरान महिलाओं से स्वेच्छा से लाभ परित्याग के बारे में पूछा जा रहा है और महिलाएं इसमें समझ नहीं पाती हैं और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाले ओटीपी बताने से पोर्टल पर बैठे कर्मचारी लाभ परित्याग वाली श्रेणी में डाल देते हैं। अब तक जिले में 414 महिलाएं लाभ परित्याग वाली श्रेणी में आ चुकी हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके स्तर से इसमें कुछ भी नहीं किया जा सकता। हितग्राही महिला के पास डायरेक्ट भोपाल से ही कॉल आता है, इसमें लाभ परित्याग के लिए पूछा जाता और संबंधित महिला के मोबाइल पर ओटीपी भेज दी जाती है। ओटीपी बताने पर लाभ परित्याग हो जाता है।
विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई प्रक्रिया……………….
लाभ परित्याग के सारे मामले विधानसभा चुनाव के बाद 25 दिसंबर 2023 से 18 जनवरी 2024 के बीच के हैं। हालांकि जिन महिलाओं के नाम लाभ परित्याग वाली सूची में शामिल हैं,उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए महिला बाल विकास विभाग में आकर अब तक किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है।
परित्याग के लिए भी वहीं से पूछा जाता है………….
जो महिलाएं पोर्टल पर लाड़ली बहना में दर्ज हैं, उनकी राशि भोपाल से ही जारी होती है। लाभ परित्याग के लिए भी वहीं से पूछा जाता है। किसी महिला ने अब तक यहां आकर इसकी शिकायत नहीं की है। वैसे लाभ परित्याग महिला के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर ओटीपी बताने के बाद ही होता है। अब तक 414 महिलाओं का नाम लाभ परित्याग वाली सूची में आया है
……आरएस बघेल-जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास