मौसम वैज्ञानिक ने कहा-6 अक्टूबर तक जिले में बारिश के आसार नहीं-……………
मौसम की मार-34.8 डिग्री पर पहुंचा पारा

शनिवार को दोपहर बाद हल्के बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई..
झाबुआ। बीते 6 दिन स तेज धूप खिल रही है। इसकी वजह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे दिन में लोग यहां गर्मी और उमस से लोग परेशान होने लगे हैं,वहीं रात में भी गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में बीती 22-23 सितंबर से ही बारिश नहीं हुई है। जिससे अब दिन में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। इस वजह से दिन के तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन तापमान 34.8 डिग्री और रात का तापमान 22.3 दर्ज किया है। यह श्ािनवार को रहे दिन के तापमान 33.6 से 1.2 डिग्री ज्यादा रहा है।
मानसूनी सिस्टम बना है………………….
मौसम वैज्ञानिक डॉ.त्रिपाठी ने बताया कि नए मानसूनी सिस्टम बना है,लेकिन प्रदेश सहित झाबुआ में इस सिस्टम का असर नहीं रहेगा। इसलिए आगामी 6 अक्टूबर तक जिले में बारिश के कोई आसार नहीं है।
ऐसा रहा सप्ताहभर में तापमान……………….
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 अक्टूबर 34.8 22.3
30 सितंबर 33.6 23.2.
29 सितंबर 33.8 22.6
28 सितंबर 33.4 23.6
27 सितंबर 33.4 25.5
26 सितंबर 32.4 25.4
25 सितंबर 31.8 24.6
(नोट-तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं। स्रोत-मौसम केंद्र)