झाबुआ

साध्वी प्रज्ञा बोलीं- दिग्विजय सिंह मेरे लिए बडी बात नही ।

इस बार के लोकसभा चुनाव में जिस एक सीट पर पूरे देश की नजर है, वो भोपाल है। यहां से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ भाजपा अब तक अपना उम्मीदवार नहीं तय कर पाई है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि संघ के दखल के बाद भाजपा दिग्विजय सिंह के खिलाफ किसी कट्टर हिंदूवादी नेता को टिकट दे सकती है। इस रेस में मालेगांव धमाके में आरोपी रही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अभी तक उनके नाम पर मुहर नहीं लगी है।इस बीच साध्वी प्रज्ञा ने साफ कर दिया कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वो चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वहीं दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर उन्होंने साफ कर दिया कि दिग्विजय सिंह न तो मेरे लिए और न ही भाजपा के लिए चुनौती हैं। उनके कर्म की उनको डुबो देगे , राष्ट्र धर्म पर चलने वाले लोग, राष्ट्र के लिए जीने-मरने वाले लोग जहां खड़े होते हैं। वहां अधर्म का कोई अस्तित्व नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह के मंदिर-मंदिर घूमने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता उनके असली चेहरे को जानती है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें मालेगांव धमाके में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं उम्मीदवार तय करने में हो रही देरी को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, भाजपा का संगठन मजबूत है। पार्टी ने किसी रणनीति के तहत ही देरी की होगी।नयन लववंशी 6261746002]]>

मुकेश परमार

मुकेश परमार SMS NEWS के प्रधान संपादक है , मुकेश परमार सुदर्शन न्यूज़, केमेरा २४ ,APN NEWS सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके है...

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!